परिवर्तन के साथ विकास राजग गठबंधन का मुख्य ध्येय: डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजग गठबंधन की सरकार ने बिहार में विकास का नया अध्याय खोला है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण और महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। विपक्ष पर भी निशाना साधा।
रहिका। राजग गठबंधन की सरकार ने राष्ट्रीय परिदृश्य में परिवर्तन के साथ सर्वांगीण विकास का काम किया है। एनडीए की डबल इंजन सरकार ने बिहार में विकास का नया अध्याय बनाया है। उक्त बातें रहिका हाईस्कूल मैदान में बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के चुनावी सभा को संबोधित करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का एजेंडा को साकार नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है। माता सीता की जन्म स्थली का भी निर्माण नया स्वरूप देकर राजग गठबंधन की सरकार कर रही है। एनडीए सरकार ने बिहार में महिलाओं को सबल बनाने के लिए दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिया है और आगे दो लाख रुपए देकर नारी शक्ति को और अधिक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन सरकार झूठे वायदे कर लोगों का भरमा रही है। सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा देना राजग गठबंधन सरकार का मुख्य ध्येय है। कार्यक्रम में बिस्फी विधानसभा प्रभारी हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने लोगों को भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को भारी मतों से जिताने का अपील किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभूजी झा ने किया। कार्यक्रम को विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, राजकिशोर साफी, जन्मेजय सिंह, सत्यनारायण यादव, देवेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, देवेन्द्र यादव ने संबोधित किया। मंच संचालन पिन्टू कुमार यादव ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


