Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBihar Board Releases Setup Exam Schedule for Intermediate Annual Exam 2026
इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा 19 से, छात्रों की कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा 19 से, छात्रों की कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

संक्षेप: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए सेंटअप परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। सैद्धान्तिक परीक्षाएं 19 से 26 नवम्बर 2025 तक और प्रायोगिक परीक्षाएं 27 से 29 नवम्बर 2025 तक होंगी। 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी।

Wed, 12 Nov 2025 08:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी, निज संवादाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए सेंटअप परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। समिति की प्लस टू स्तर के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सैद्धान्तिक परीक्षां 19 नवम्बर से 26 नवम्बर 2025 तक तथा प्रायोगिक परीक्षां 27 नवम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा में नियमित, स्वतंत्र एवं क्वालिफाईंग कोटि के विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि जारी निर्देश के अनुसार, सेंट-अप परीक्षा में वही विद्यार्थी सम्मिलित होंगे जिनकी विद्यालय में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति होगी। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे या अनुत्तीर्ण होंगे, उन्हें इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूर्ववर्ती छात्रों का शामिल होना अनिवार्य नहीं डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्ववर्ती कम्पार्टमेंटल एवं इम्प्रूवमेंट श्रेणी के विद्यार्थियों को सेंट-अप परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना है। प्रश्न पत्र समिति द्वारा तैयार कर डीईओ के माध्यम से सभी प्लस टू विद्यालयों को नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इन पर होने वाला व्यय समिति स्वयं वहन करेगी और किसी भी विद्यार्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा परिणाम पांच दिसम्बर 2025 तक डीईओ कार्यालय में जमा करें। अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की अलग सूची भी निर्धारित प्रारूप में जमा करना अनिवार्य होगा। दृष्टिबाधित या दिव्यांग परीक्षार्थियों को श्रुतिलेखक की सुविधा दी जाएगी तथा उन्हें प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा।