जिले के 10 मूल्यांकन केंद्रों पर इंटर व मैट्रिक की कॉपी जांच जारी
मधुबनी में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच जारी है। कुल 10 केंद्रों पर लगभग चार लाख कॉपियों की जांच हो रही है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक है।

मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच जिले के विभिन्न केंद्रों पर शुक्रवार को भी जारी रहा। इंटर के चार व मैट्रिक के सभी छह केंद्रों पर शिक्षक कॉपियों के मूल्यांकन में जुटे रहे। जिले में इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं की कॉपी जांच कुल 10 केंद्रों पर की जा रही है। इनमें मैट्रिक की कॉपी जितवारपुर, रामपट्टी, ब्रह्मोतरा, वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय व शिवगंगा प्लस टू उच्च विद्यालय शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच के लिए जिले के इन केंद्रों पर अलग-अलग विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। अनुमान है कि प्रत्येक केंद्र पर हजारों की संख्या में कॉपियां जांची जानी हैं। वहीं इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी समानांतर रूप से चल रही है। जिले में मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाओं को मिलाकर लगभग चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जानी है। इन केंद्रों पर औसतन 225 परीक्षक प्रतिदिन कॉपियों की जांच कर रहे हैं। इस प्रकार जिले में इंटर की कॉपी जांच के लिए लगभग 1200 परीक्षक लगाए गए हैं।वहीं मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच जिले के छह केंद्रों पर की जा रही है। इन केंद्रों पर लगभग 150 से 200 परीक्षक प्रतिदिन कॉपी जांच कार्य में लगे हुए हैं। इसतरह, जिले में इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं को मिलाकर करीब चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जानी है। इसके लिए कुल मिलाकर लगभग 2200 परीक्षक मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि कॉपी जांच का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाओं का परिणाम समय पर घोषित किया जा सके। इन्होंने बताया कि केंद्र परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


