
नौवीं की 18 से और ग्यारहवीं परीक्षा 15 से होगी शुरू
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए दिसंबर में परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली है। कक्षा 11 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 15 से 22 दिसंबर तक और कक्षा 9 की त्रैमासिक परीक्षा 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित होगी। सभी विद्यालयों को परीक्षा के दौरान अनुशासन और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए दिसंबर माह में होने वाली परीक्षाओं की तैयारी जिले के स्कूलों में पूरी की जा रही है। बार्ड के अनुसार कक्षा 11वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी, वहीं कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन होगा। दोनों परीक्षाएं संबंधित विद्यालय स्तर पर ही ली जाएंगी और प्रश्नपत्र की आपूर्ति से लेकर कॉपी मूल्यांकन तक की जिम्मेदारी स्कूलों को दी गई है। शिक्षा विभाग के निर्देशों पर जारी नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए सभी विद्यालयों को आवश्यक तैयारी पूरी करने को कहा गया है।

परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में मल्टीपल चॉइस प्रश्नों के साथ-साथ वर्णनात्मक और लघु उत्तरीय प्रश्न भी शामिल होंगे, जिससे विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन का आकलन किया जा सके। परीक्षा की सख्त निगरानी का निर्देश बोर्ड ने सभी छात्रों को समय से तैयारी पूरी करने की सलाह दी है। ई. राहुल विद्यार्थी व अन्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह परीक्षा विशेष रूप से 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आगे बोर्ड परीक्षा की तैयारी का आधार बनती है। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दौरान अनुशासन, निगरानी और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। 11वीं की परीक्षा 15 दिसंबर को भौतिकी और रसायन शास्त्र से शुरू होगी। इसके बाद 16 दिसंबर को गणित, दर्शनशास्त्र व व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा ली जाएगी। 17 दिसंबर को जीव विज्ञान व अंग्रेजी की परीक्षा निर्धारित है। 18 दिसंबर को हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, मैथिली, मगही, भोजपुरी, फारसी, अरबी, बांग्ला तथा अन्य भाषा समूहों की परीक्षा होगी। 19 दिसंबर को मनोविज्ञान की परीक्षा ली जाएगी, जबकि 20 दिसंबर को कृषि विषय की परीक्षा आयोजित होगी। अंतिम दिन 22 दिसंबर को अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान और संगीत की परीक्षा ली जाएगी। 9वीं कक्षा में मातृभाषा की परीक्षा पहले दिन होगी इसी तरह 9वीं की त्रैमासिक परीक्षा भी तीन दिनों के भीतर संपन्न होगी। यह परीक्षा 18 दिसंबर से शुरू होगी, जब पहली पाली में मातृभाषा के तहत हिंदी, उर्दू, बंगला या मैथिली-की परीक्षा ली जाएगी और दूसरी पाली में द्वितीय भारतीय भाषा जैसे संस्कृत, हिंदी, फारसी, अरबी या भोजपुरी की परीक्षा कराई जाएगी। 19 दिसंबर को पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 20 दिसंबर को पहली पाली में गणित की परीक्षा ली जाएगी,जबकि अंतिम पाली में अंग्रेजी (सामान्य) की परीक्षा होगी। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संगीत और गृह विज्ञान की अलग समयानुसार परीक्षा का प्रावधान है। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाए। विद्यार्थियों के लिए मल्टीपल चॉइस, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय सभी प्रकार के प्रश्न शामिल रहेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


