इंटर व मैट्रिक की कॉपियों की जांच कड़ी सुरक्षा में जारी

Mar 05, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

मधुबनी में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच चल रही है। इंटर परीक्षा की कॉपी 27 फरवरी से और मैट्रिक की 2 मार्च से शुरू हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।

इंटर व मैट्रिक की कॉपियों की जांच कड़ी सुरक्षा में जारी

मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच जिले में जारी है। इंटर परीक्षा की कॉपी जांच 27 फरवरी से शुरू हुई थी, जबकि मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो मार्च से शुरू कर दिया गया है। इंटर परीक्षा की कॉपी जिले में चार केंद्रों पर की जा रही है। इसमें आरके कॉल्विज्ञान भवन, मधुबनी, आरके कॉलेज कला भवन, जेएन कॉलेज, जेएमडीपीएल सहित सभी केंद्रों पर मूल्यांकन निदेशकों की देखरेख में बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिदिन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं। वहीं मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच के लिए जिले में सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी में की जा रही है।

सीसीटीवी व वीडियोग्राफी की निगरानी में यह जांच की जा रही है। वाटसन प्लस टू उवि और शिवगंगा बालिका प्लस टू में कड़ी निगरानी में कॉपी की जांच की जा रही है। इन केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लगे हुए हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। केवल अधिकृत शिक्षक और कर्मचारी ही केंद्र परिसर में प्रवेश कर सकते हैं। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि कॉपी जांच का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।