मधुबनी से गणेश पूर्वे ने दाखिल किया नामांकन
बिहार विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का अधिसूचना जारी हुआ और नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से गणेश पूर्वे ने नामांकन दाखिल किया। वे जन संभावना पार्टी के उम्मीदवार हैं...

मधुबनी,विधि संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव के तहत सोमवार को दूसरे चरण का अधिसूचना निर्गत होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से गणेश पूर्वे ने नामांकन दाखिल किया। मधुबनी विधानसभा-36 के निर्वाची पदाधिकारी सदर एसडीओ चंदन कुमार झा ने बताया कि जन संभावना पार्टी के उम्मीदवार गणेश पूर्वे ने नामांकन दाखिल किया है। गणेश पूर्वे शहर के महाराजगंज मोहल्ला का रहने वाला है। शपथ पत्र के अनुसार उन्होंने विधि स्नातक की डिग्री हासिल की है। नामांकन को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय एवं उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसडीओ कार्यालय से ठीक पहले बैरियर लगाया गया है।
वहां दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। इससे पहले कोर्ट मोड़ पर भी बैरियर लगाया गया है। वहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अफसर एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। नामांकन स्थल पर उम्मीदवार के साथ चार लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




