जेसीबी से खाली कराया अतिक्रमण

जेसीबी से खाली कराया अतिक्रमण

संक्षेप:

बेनीपट्टी में नगर पंचायत एवं अंचल प्रशासन ने चार दिनों की मोहलद के बाद जेसीबी के माध्यम से सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाया। एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय के निर्देश पर टीम ने कई चौकों से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया। हालांकि, कुछ अतिक्रमणकारी अभी भी अपने अतिक्रमण को नहीं हटा रहे हैं।

Dec 09, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बेनीपट्टी। चार दिनों की मोहलद दिये जाने के बाद मंगलवार को नगर पंचायत एवं अंचल प्रशासन ने बेनीपट्टी बाजार एवं उच्चैठ में जेसीबी लगाकर सड़क किनारे रहे अतिक्रमण को खाली कराया। एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय के निर्देश पर सीओ अभिषेक आनंद एवं ईओ गौतम आनंद के नेतृत्व में करीब एक दर्जन फोर्स एवं नगर पंचायत के मानवबल द्वारा जेसीबी लगाकर अतिक्रमण खाली कराया गया। नगर पंचायत के द्वारा पिछले चार दिनों से ध्वनी विस्तारक यंत्र से सड़क किनारे रहे अतिक्रमण को खाली कराने का आग्रह किया जाता रहा। आधे से अधिक दुकानदारों ने स्वयं दुकान के आगे रहे जाफरी, एस्बेस्टस, बोर्ड आदि हटा लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आग्रह के बावजूद हठी अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। मंगवलार की दोपहरबाद टीम के साथ बाजार में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। लोहिया चौक, इंदिरा चौक, विद्यापति चौक से अम्बेडकर चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। उसके बाद टीम उच्चैठ पहुंची जहां पर अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि लोहिया चौक से संसार पोखरा, लोहिया चौक से ब्लॉक रोड, इंदिरा चौक से कटैया रोड एवं अम्बेडक चौक से अनुमंडल तक अतिक्रमण को खाली नहीं कराये जाने पर कई तरह के सवाल किये जाते रहे। एसडीओ ने बताया कि अतिक्रमण खाली कराने का काम लगातार जारी रहेगा। इसकी आज शुरूआत की गई है।