
आदर्श आचार संहिता का पालन करना प्रत्याशियों की जिम्मेवारी: प्रेक्षक
बेनीपट्टी में चुनावी बैठक में प्रेक्षक के. के. सुदामा राव ने प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने सभी को बताया कि चुनाव की स्वच्छता के लिए बिना अनुमति के पोस्टर या बैनर...
बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी के अनुमंडल कार्यालय स्थित आईबी के सभागार में प्रेक्षक के. के. सुदामा राव (खरटाडे कालीचरण सुदामा राव) ने बेनीपट्टी विधानसभा के प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार की संध्या बैठक की। उन्होने सभी प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों को कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व है। इसे सभी मिलकर स्वच्छता से निभाने का काम करेंगे। उन्होने सभी प्रतिनिधियों से कहा कि चुनाव की फेयरनेस के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन होना जरूरी है। यह प्रत्याशियों के लिए अति आवश्यक है कि इसका पालन सत प्रतिशत हो। बिना अनुमति का कहीं भी पोस्टर बैनर नहीं लगायी जाय। खासकर सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा पाये जाने पर कार्रवाई हो सकती है।

निजी जगहों पर बिना अनुमति के प्रचार सामग्री का उपयोग नहीं करना है। उन्होने आदर्श आचार संहिता को लिकर विस्तार से प्रतिनिधियों को जानकारी दिये। उन्होने कहा कि ईवीएम रैण्डमाइजेशन के दिन अभ्यर्थी अथवा निर्वान अभिकर्ता अवश्य उपस्थित रहें। सोशल मीडिया पर बिना स्वीकृति कराये कोई भी कंटेंट नहीं डालें। चुनाव आयोग लगातार सभी रैली एवं सोशल मीडिया पर नजर बनाये हुई है। चुनाव के दिन एक पर्टी का दो पोलिंग एजेंट बनाए जाएंगे पर एक साथ केवल एक ही एजेंट बैठेंगे। इस अवसर पर निवार्ची पदाधिकारी सह एसडीओ सारंग पाणि पाण्डेय एवं सभी ग्यारह प्रत्याशियों के प्रतिनिधि एवं प्रत्याशी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




