ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीबीडीओ और सीओ ने विकास योजनाओं पर की चर्चा

बीडीओ और सीओ ने विकास योजनाओं पर की चर्चा

स्थानीय भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने बिस्फी अंचल कार्यालय व प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ मनोज कुमार व सीओ श्री कांत सिन्हा...

बीडीओ और सीओ ने विकास योजनाओं पर की चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीWed, 22 Sep 2021 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बिस्फी, निज प्रतिनिधि

स्थानीय भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने बिस्फी अंचल कार्यालय व प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ मनोज कुमार व सीओ श्री कांत सिन्हा से विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य जनहित योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायगी।

दूरदराज से काम काम के लिए आये लोगों को प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े, यह जबाबदेही अधिकारियों की है। विधायक ने बीडीओ से सप्ताह में कम से कम एक दिन जनता दरबार लगाने को कहा , ताकि आम जनता अपनी समस्या रख सकें। मौके पर बीसीओ मुकेश कुमार, रामसेवक यादव, मनोज कुमार, राजकिशोर मिश्र, कमलेश कुमार, शुभचन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें