गबन मामले में डाकपाल व सहायक की जमानत खारिज
बाबूबरही डाकघर में एक करोड़ 47 लाख से अधिक के गबन मामले में उप डाकपाल एवं डाक सहायक को जिला कोर्ट से झटका लगा है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमाकांत यादव की अदालत ने दोनों की जमानत अर्जी खारिज कर...
बाबूबरही डाकघर में एक करोड़ 47 लाख से अधिक के गबन मामले में उप डाकपाल एवं डाक सहायक को जिला कोर्ट से झटका लगा है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमाकांत यादव की अदालत ने दोनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
भारत सरकार के वकील राजेन्द्र तिवारी ने दोनों के खिलाफ अनुसंधान में पर्याप्त साक्ष्य होने का हवाला देते हुए जमानत अर्जी खारिज करने की मांग की थी। उप डाकपाल रामप्रीत महतो एवं डाक सहायक बासुदेव राम जेल में बंद है। हालांकि कोर्ट ने खाताधारी शशि कुमार सिंह की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उसे जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। शशि कुमार के खाते पर गलत जमा दिखाकर 38 लाख 91 हजार रुपए निकासी कर ली गई थी। बाद में शशि के खाते पर निकासी की गई राशि जमा कर दी गई थी।