Madhubani News: जिले के दो केंद्रों पर शुरू हुई बीएड प्रथम खंड के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा
Madhubani News: मधुबनी में बीएड प्रथम खंड (सत्र 2025-2027) की परीक्षा आरके कॉलेज और एमएलएस कॉलेज में शुरू हुई। कुल 960 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग अप विषय की परीक्षा हुई। सभी प्रश्न छात्रों के लिए आसान थे और परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई।

Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। एलएनएमयू परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिला के आरके कॉलेज मधुबनी और एमएलएस कॉलेज सरिसवपाही परीक्षा केंद्र पर बीएड प्रथम खंड (सत्र 2025-2027) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। इस परीक्षा में 960 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में 01-04 बजे तक हुआ। परीक्षा के पहले दिन कोर्स 1 के अंतर्गत चाइल्डहुड एंड ग्रोइंग अप विषय की परीक्षा हुई। दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले छात्र-छात्राओं की शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सघन रूप से जांच की।
परीक्षा केंद्र की तैयारी
दोनों प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में शिक्षकों को वीक्षण कार्य में लगाया गया था। दोनों परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की निगरानी की गई।
आसान प्रश्न और प्रतिक्रियाएँ
आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मिल्लत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी कैलाश कुमार, रामविलास सिंह, ललन कुमार, संजय कुमार ने कहा कि 80 अंकों के प्रश्न हम लोगों से पूछे गए थे। 5 यूनिट क्रमशः यूनिट 1, यूनिट 2, यूनिट 3, यूनिट 4, यूनिट 5 भागों में प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक यूनिट में से एक एक प्रश्न का जवाब हम लोगों से पूछा गया था। सभी दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे गए थे। आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर किरण टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज कॉलेज की छात्रा शांभवी कुमारी, जगदंबा कुमारी, गायत्री कुमारी, बबली कुमारी ने बताया कि चाइल्डहुड एंड लर्निंग अप विषय में बाल्यावस्था, किशोरावस्था, सामाजिक पृष्ठभूमि, बिहार के विकास पर विशेष ध्यान एवं प्रतिभाशाली बालक पर प्रश्न पूछा गया था। छात्रों ने कहना कि कुल मिलाकर हम लोगों से आसान प्रश्न पूछे गए थे। आरके कॉलेज के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो डॉ अनिल कुमार मंडल ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर बीएड परीक्षार्थियों की कुल संख्या 555 थी जिसमें 548 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए,7 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे।
साफ और पारदर्शी परीक्षा
एमएलएस कॉलेज सरिसव पाही के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो डॉ राम अवधेश प्रसाद ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर कुल परीक्षार्थियों की संख्या 347 थी जिसमें 342 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पांच परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे। सोमवार को दोनों परीक्षा केंद्रों पर बीएड की परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग द्वारा दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के पारदर्शिता के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। दोनों परीक्षा केंद्रों पर बिजली पंखा पानी स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।
प्रश्नोत्तरी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


