Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsAwareness Program Marks 5th Anniversary of Nasha Mukti Bharat Campaign in Madhubani
युवाओं को नशे से दूर रखने का किया आह्वान

युवाओं को नशे से दूर रखने का किया आह्वान

संक्षेप:

मधुबनी में कलेक्ट्रेट सभागार में नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। लोगों को सामूहिक शपथ दिलाई गई कि वे नशामुक्त रहेंगे और युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई।

Nov 18, 2025 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी,। कलेक्ट्रेट सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान की 5 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नशामुक्त समाज एवं नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ हुई। इस अवसर पर लोगों को सामूहिक शपथ दिलाई गई, जिसमें यह संदेश दिया गया कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं और समाज एवं देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसलिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ें। हम संकल्प लेते हैं कि न केवल हमारा समाज, परिवार व मित्र, बल्कि हम स्वयं भी नशामुक्त रहेंगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है। कार्यक्रम में परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों और विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त किए। सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा, नितेश कुमार पाठक ने कहा नशापान आज जिस तीव्रता से युवाओं के बीच फैल रहा है, वह गंभीर सामाजिक संकट का संकेत है। नशामुक्ति केवल प्रशासन का अभियान नहीं, बल्कि यह सामाजिक उत्तरदायित्व है। विजय कांत ठाकुर ने भी नशामुक्ति को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति, सामाजिक संरचना और भविष्य की संभावनाओं को भी गहराई से प्रभावित करता है। वास्तविक सफलता तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक नागरिक इसे एक आंदोलन की तरह अपनाए और नशे के विरुद्ध अपने स्तर से प्रयास करे। मौके पर उत्पाद निरीक्षक, हिरेंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, रविन्द्र कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, अजय कुमार राय, डीपीओ नमामि गंगे, आनंद अंकित, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार मिश्र, सहित वरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।