शिक्षक पहुंचे गेहूं के खेतों में,अभिभावक से बोला बच्चियों के हाथों में हंसुआ नहीं कलम दीजिए

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बिहार के बेनीपट्टी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलहा की प्रधानाध्यापिका डॉ. मिनाक्षी कुमारी ने 'डोर-टू-डोर नामांकन अभियान' शुरू किया है। शिक्षकों की टोली ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैला रही है, जिससे स्कूल से वंचित बच्चों का नया नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।

शिक्षक पहुंचे गेहूं के खेतों में,अभिभावक से बोला बच्चियों के हाथों में हंसुआ नहीं कलम दीजिए

मदन कुमार झा बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और शतप्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बेनीपट्टी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलहा में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका डॉ.मिनाक्षी कुमारी के नेतृत्व में विशेष पहल की शुरूआत का चहुंओर प्रशंसा चल रही है। प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में शिक्षकों की टोली 'डोर-टू-डोर नामांकन अभियान' के तहत सलहा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा कर जागरूकता लाने की काम में जुटी है। वे खेतों की मेढ़ से लेकर पशु चरा रहे बच्चों तक पहुंचकर जागरूकता लाने में जुटी हैं। उनका यह अभियान स्कूल से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोरना है जो किसी कारणवश पढ़ाई छोर चुके हैं,उन बच्चों का नया नामांकन सुनिश्चित कराने का लक्ष्य है जो अब तक स्कूल में कदम नहीं रखा है।

शिक्षकों की पूरी टोली का एक साथ गांव की गलियों में पहुंचने पर लोग यह जानने को उत्सुक थे कि शिक्षकों की पूरी टोली एक साथ उनके द्वार पर क्यों आई है। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि शिक्षक स्वयं उनके बच्चों के भविष्य की चिंता लेकर घर आए हैं, तो ग्रामीणों का संशय प्रशंसा में बदलने लगा है। डा. मिनाक्षी ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। विद्यालय की हर सुख-सुविधा और शिक्षा का लाभ हर घर तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। विद्यालय प्रशासन की इस पहल की जमकर सराहना की जा रही हैं और भरोसा भी मिल रहा है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजेंगे। प्रधानाध्यापिका पिछले एक सप्ताह से अपने सहायक शिक्षक- शिक्षिकाओं राकेश राम, रविंद्र साफी, धर्मदेव रमण, दुर्गानंद मंडल,मुकेश झा, समी हैदर,चंदा कुमार के साथ पंचायत के सलहा, खुटौना, अधवारी, ठीकापट्टी, बराटपुर,सोनबरसा गांव में अब तक अभियान चला चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।