Madhubani News: एजेंसी से ऑटो चुराकर भाग रहा बदमाश धराया
Madhubani News: मधुबनी में बुधवार शाम एक बदमाश को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, जब वह ऑटो एजेंसी से नई ऑटो चुरा रहा था। नगर पुलिस ने मोहन यादव को गिरफ्तार किया, जबकि चोरी गई ऑटो भी जब्त कर ली गई। उसकी जांच चल रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।

Madhubani News: मधुबनी । पुलिस लाइन के पास एजेंसी से ऑटो चुराकर ले जा रहा बदमाश बुधवार शाम रंगे हाथ पकड़ा गया। नगर पुलिस ने चोरी में शामिल मोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया। चोरी गई ऑटो भी जब्त किया गया है। नगर थाना के दारोगा फैजूल अंसारी ने बताया कि पुलिस लाइन के पास एक ऑटो एजेंसी से नई गाड़ी चुरा कर ले जा रहा मोहन यादव रंगे हाथ पकड़ा गया। दूसरे वाहन से नई गाड़ी को खींचकर ले जाने के दौरान लोगों की नजर पड़ी। शक होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने एजेंसी से ऑटो चोरी कर ले जा रहा था। दारोगा ने बताया कि मोहन यादव नगर थाना क्षेत्र के आले गांव का रहने वाला है। चोरी की घटना में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे। उनके साथियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


