कैटोला में दिव्यांग पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधुबनी के कैटोला डगर भिट्ठी मोहल्ला में दिव्यांग सूरज कुमार शुक्ला पर जानलेवा हमला हुआ। सिर पर लोहे के रड से चोट आई, जिसके कारण उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते भाई द्वारा मारपीट की गई। एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत की आवश्यकता है।

कैटोला में दिव्यांग पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा

मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र के कैटोला डगर भिट्ठी मोहल्ला में मंगलवार शाम दिव्यांग सूरज कुमार शुक्ला पर जानलेवा हमले कर सिर फोड़ दिया। जख्मी हालत में लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जख्मी सूरज कुमार शुक्ला द्वारा लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन देने को कहा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घरेलू विवाद में भाई द्वारा मारपीट करने की बात कही गई है। दोनों पक्षों में मारपीट होने की जानकारी प्राप्त हुई है। लिखित आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जख्मी के अनुसार लोहे के रड से जानलेवा हमले किए गए।

रड की चोट से सिर फट गया। सिर पर कई टांके लगे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।