ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीपटना में पदास्थापित एएसआई हुआ बर्खास्त

पटना में पदास्थापित एएसआई हुआ बर्खास्त

एएसआई अशोक कुमार सिंह को एसपी दीपक बरनवाल की अनुशंसा पर दरभंगा रेंज के डीआईजी विनोद कुमार ने बर्खास्त कर...

पटना में पदास्थापित एएसआई हुआ बर्खास्त
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 25 Dec 2018 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

एएसआई अशोक कुमार सिंह को एसपी दीपक बरनवाल की अनुशंसा पर दरभंगा रेंज के डीआईजी विनोद कुमार ने बर्खास्त कर दिया। फिलहाल वे पटना में पदास्थापित हैं। पटना पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

मालूम हो कि 2013 में अशोक कुमार सिंह बाबूबरही थाना में पदास्थापित थे। तभी डायरी में मदद करने के नाम पर उन्होंने किसी से पैसे की मांग की थी। शिकायत मिलने पर निगरानी ने उन्हें 19 नवंबर 2013 को गिरफ्तार कर लिया। इस आलोक में 27 नवंबर 2013 को विभागीय कार्रवाई शुरू हुई। उन्हें मामले में दोषी पाया गया। इसी आलोक में उन्हें 25 दिसंबर को बर्खास्त कर दिया गया। उनके बर्खास्तगी की सूचना पटना पुलिस कार्यालय को भेज दी गई है। एसपी दीपक बरनवाल ने बताया कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी को चाहिए को पूरी ईमानदारी के साथ नौकरी करें। कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई पटना से होनी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें