खजौली में निकाली धन्यवाद यात्रा, तीसरी बार विधायक बने अरुण शंकर प्रसाद
खजौली विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने धन्यवाद यात्रा निकालकर जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत को मतदाताओं के विश्वास और एनडीए के विकास कार्यों का परिणाम बताया।
खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के नवनिर्वाचित विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विधायक ने बासोपट्टी, जयनगर एवं खजौली क्षेत्र के विभिन्न गांवों व चौक-चौराहों पर धन्यवाद यात्रा निकालकर जनता एवं मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनडीए नेता संजय कुमार सिंह ने तथा संचालन युवा नेता कुंदन कुमार ने किया। रविवार को धन्यवाद यात्रा के क्रम में विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने तारापट्टी, सराबे, ठेंगहा, रसीदपुर, डुमरियाही, फुलचनिया चौक, बेंता, ककरघट्टी होते हुए मंगती चौक स्थित वीर कुंवर सिंह चौक तक जुलूस के साथ पहुंचे।

यहां आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत खजौली के मतदाताओं, एनडीए के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं एवं डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। मौके पर युवा नेता कुंदन सिंह, संजय सिंह, श्रीनाथ नागमणि सिंह, करण सिंह, अजय सिंह, सुमित सिंह, कल्लू वीरेंद्र सिंह, विजय भारती, संजय महतो, हरिश्चंद्र शर्मा, लाल सेन, शिव शंकर शाह, छोटे सिंह, चंदन सिंह, कुश सिंह, राजा सिंह, कैलाश महतो, मुकेश साह, सोनू सिंह, ललन सिंह, श्याम साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




