
दुकान में लगायी आग,हजारों की क्षति
खैरीबांका में एक पान सह जेनरल स्टोर्स में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे दुकान का सारा सामान जल गया। दुकानदार धर्मेन्द्र साह ने बताया कि आग लगने की सूचना रात डेढ़ बजे मिली। विधायक हरिभूषण ठाकुर...
बिस्फी निप्र। खैरीबांका स्थित एक पान सह जेनरल स्टोर्स की दुकान में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिसके कारण दुकान का सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। दुकान में करीब पचास हजार रूपये मूल्य का सामान रखा हुआ था। दुकानदार धर्मेन्द्र साह जो कि भाजपा के प्रखंड मंत्री भी है बताया कि रात के डेढ़ बजे सूचना मिली की दुकान में आग लगी है। जबतक घर से आता दुकान जल कर राख हो गया था। धर्मेन्द्र साह पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मामले को लेकर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध औंसी थाने में सनहा दर्ज किया गया है।
भाजपा के स्थानीय विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने धर्मेन्द्र साह की दुकान जलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कारवाई करने की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




