ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीअंडरपास में जलजमाव से अरड़िया के लोग आक्रोशित

अंडरपास में जलजमाव से अरड़िया के लोग आक्रोशित

अरड़िया चौक के एनएच 57 अंडर पास में जल जमाव से लोग आक्रोश में हंै। गुरुवार को स्थानीय व्यवसायियों ने जलजमाव स्थल पर एक जुट होकर विरोध प्रदर्शन भी...

अंडरपास में जलजमाव से अरड़िया के लोग आक्रोशित
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 27 Sep 2019 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

अरड़िया चौक के एनएच 57 अंडर पास में जल जमाव से लोग आक्रोश में हंै। गुरुवार को स्थानीय व्यवसायियों ने जलजमाव स्थल पर एक जुट होकर विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रशासन से समस्या के निदान की मांग की। उनका गुस्सा उस वक्त फूटा जब आपसी चंदा से रास्ते को मोटरेबुल बनाने के प्रयास को लगातार हो रही बारिश से परेशानी बढ़ी। इनका कहना था कि अंडरपास जानलेवा हो गया है। प्रतिदिन दो पहिया, पैदल यात्री घायल हो रहे हैं। गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने अब तक ईंट व राबिश गिराने में 30 हजार खर्च कर दिए। इन लोगों ने कहा कि अगर जल्द जल जमाव की स्थाई निदान नहीं हुई तो आने वाले समय में अनुमंडल व जिला कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।

मौके पर हरिशंकर झा, मो. उमर फारूक, मो. मोइउद्दीन, वरुण मिश्रा आदि ने बताया कि जल जमाव की मुख्य समस्या जमीन मालिक को मुआबजा नहीं मिलने के कारण जल निकासी के लिए नाली नहीं बनना है। यह चौक सूबे के जल संसाधन मंत्री के पैतृक गांव का चौक है। बाबजूद निदान न निकलना लोगों को उद्वेलित कर रहा है। जाम स्थल पर सुनील कुमार सुमन, श्रवण कुमार मिश्र, संतोष मिश्र, वरूण मिश्र, आशुतोष मिश्र, विकास झा, सोनू मिश्र, राहुल मल्लिक, संजीव मंडल, मो. जोहा, मो. अकार, मुकुंद कुमार झा, आदि ने कहा हमलोगों ने आपसी सहयोग से दिक्कत दूर करने का प्रयास किया है।

जाम स्थल से ही लोगों ने एनएचएआई के मेंटिनेंस मैनेजर एस पी दुबे और रोड मेंटिनेंस पेट्रोलिंग मैनेजर दीपक सिंह से भी बात की। उन्होंने कहा कि सिविल इंजीनियर को भेज कर नाले की संभावना तलाशी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें