उच्च माध्यमिक विद्यालय करुणा में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
उच्च माध्यमिक विद्यालय करुणा में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में सफल छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पल्लवी कुमारी ने 449 अंक प्राप्त कर जिले में सातवां स्थान हासिल किया। विद्यालय के 12 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी शिक्षकों ने छात्रों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मो. माजिद हरलाखी। उच्च माध्यमिक विद्यालय करुणा में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में सफल छात्र-छात्राओं के बीच प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मैट्रिक की परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। एसएम दया सिंधु मिश्र ने बताया कि विद्यालय की छात्रा पल्लवी कुमारी 449 अंक प्राप्त कर पूरे जिले में सातवां स्थान हासिल की है। विद्यालय के 12 छात्र - छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक मिले है। बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। आयुष कुमार राउत 448, आदित्य किशोर पांडेय 446, शिवम प्रसाद यादव 444 , उज्ज्वल कुमार ठाकुर 434, चांदनी कुमारी 431, ऋषव कुमार 428, श्रुति कुमारी 426, राखी कुमारी 424, शिवम कुमार पाल 421, दीपा कुमारी 413 व कृष्ण कुमार राउत 408 अंक प्राप्त किया।विद्यालय
के 45 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। पल्लवी कुमारी ने 449 अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। छात्र- छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षक सत्येंद्र कुमार पासवान, कनक कुमारी, फ़खरुल्लाह, रंजीत कुमार पंडित, कृष्णा कुमार साह, ओम प्रकाश मिश्र, मो अख्तरुज्जमा, राकेश कुमार, हरिबंश सिंह यादव, अविनाश, लिपिक उमेश मिश्रा समेत सभी विद्यालय कर्मियों ने हर्ष व्यक्त की और सभी को शुभकामना देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। टॉपर छात्रा पल्लवी कुमारी ने कहा कि जो लोग कहते हैं सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई नहीं होती, उनके लिए विद्यालय का रिजल्ट एक बेहतर जवाब है। सरकारी स्कूलों में पढ़-लिख कर गांव की लड़कियां भी बेहतर सफलता हासिल कर सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


