बासोपट्टी-कलुआही मुख्य सड़क को अरघावा चौक के पास किया जाम
बासोपट्टी प्रखंड के अरघावा गांव के वार्ड संख्या 11 के लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर एनएच-227 पर सड़क जाम कर दिया। पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जल गया है, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।...
बासोपट्टी, निज संवाददाता। बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के अरघावा गांव के वार्ड संख्या 11 के आक्रोशित लोगो ने बिजली कि समस्या को लेकर एनएच-227 एल पर रविवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम से बासोपट्टी कलुआही मुख्य सड़क पर आवगमन बाधित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुबह 6 बजे से ही गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के जेई को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कोई रिस्पांस नहीं दिया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बिजली गुल रहने से घर मे बच्चों का पढ़ाई, खाना बनाना, और अन्य कामो में दिक्कत हो रही है। महिला लोगों ने बताया कि जितिया पर्व होने के कारण पकवान बनाने में बहुत दिक्कत हो रही है। इस दौरान मुखिया पति बब्लू साह और सरपंच पति श्याम बाबू मंडल ने कहा कि बिजली विभाग को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। हालाँकि, जेई साहब ने आश्वासन दिया है कि 2 से 3 घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। सड़क जाम में विकास कुमार, ललित कुमार, संजीत कुमार, अनिल कुमार, रविरंजन कुमार, राहुल कुमार, सोनिया देवी, सुनीता देवी, सुनीता पासवान, बबिता देवी, मुंनेश्वरी देवी समेत बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




