
पांच साल में महिलाओं को देंगे दो लाख रुपये : शाह
संक्षेप: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। यह राशि जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राशि लौटानी नहीं पड़ेगी और सभी को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। विपक्ष के भ्रम फैलाने का भी उन्होंने विरोध किया।
लौकही। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो दस हजार रुपया दिया है,उसे लौटाना नहीं पड़ेगा। जीविका दीदियों को यह रुपये उनके स्वरोजगार के लिये दिया गया है। इस मामले में विपक्ष भ्रम फैला रहा है। श्री शाह लौकहा विधान सभा के खुटौना दुर्गा मंदिर परिसर में एनडीए समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार महिलाओं का सम्मान करती है। पांच सालों में सभी को दो- दो लाख रुपये और दी जाएगी।

वे सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाले। वे बिहार के 2005 से पूर्व की स्थिति पर भी प्रतिक्रिया देते हुए सभी से विकसित बिहार बनाने की अपील भी किये। उन्होंने कहा कि आज पीएम व सीएम की जोड़ी में यह राज्य लगातार तरक्की कर रहा है। आज महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। पेंशन की राशि को 400 रुपये से 1100 रुपये कर दिया गया। राज्य में उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनीट बिजली फ्री कर दी गई है। वे उपस्थित जन समूह से अपार जनसमर्थन दे फुलपरास,लौकहा,बाबूबरही तथा राजनगर के एनडीए प्रत्याशियों को अपार मत से विजय बनाने की अपील की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




