शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप
घोघरडीहा में एक लड़की ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। आरोप युवक किरतपुर के निवासी पर है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस...

घोघरडीहा,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक लड़की ने बीते सोमवार को थाना में आवेदन देकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है। इसमें किरतपुर एक युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस पदाधिकारी बुधवार को जयपट्टी गांव पहुंचकर मामले की छानबीन भी किया है। लेकिन समाचार प्रेषण तक केस दर्ज नहीं हुआ है। इस बाबत थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा से संपर्क किया तो कहा कि बाद में बात करते है वही इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद केस दर्ज होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।