ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी झंझारपुर में मिले सभी सात पॉजिटिव प्रवासी लोग

झंझारपुर में मिले सभी सात पॉजिटिव प्रवासी लोग

प्रखण्ड में सात नए कोरोना पॉजिटिव के साथ अब तक इसकी कुल संख्या 19 हो गई। नए मरीज में सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे। पांच जनता कॉलेज में, एक अररिया ट्रामा सेंटर में तो एक नारायणपुर में पाए गए। नारायण...


झंझारपुर में मिले सभी सात पॉजिटिव प्रवासी लोग
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 19 May 2020 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखण्ड में सात नए कोरोना पॉजिटिव के साथ अब तक इसकी कुल संख्या 19 हो गई। नए मरीज में सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे। पांच जनता कॉलेज में, एक अररिया ट्रामा सेंटर में तो एक नारायणपुर में पाए गए। नारायण पुर वाले कि जांच मुम्बई में ही हुई थी। हद तो यह है कि वह पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ मुम्बई से सफर करते गांव पहंुच गया। विशेष सूत्रों के द्वारा दोनों संक्रमित लोगों की पहचान सिसवा बरही गांव निवासी बताया गया है। जो 45 वर्षीय सूरत गुजरात से अपने गांव पहुंचे थे वहीं 22 वर्षीय युवक मुंबई महाराष्ट्र से अपने गांव पहुंचे हुये थे। इन दोनों के बारे में मुखिया सिसवा बरही सुशील कुमार आजाद ने बताया कि दोनों बाहर से आने के बाद सीधे क्वारंटाइन सेंटर के लिए ही भेज दिया गया था।किये। उसे कोविद केयर भेजा गया। अन्य पॉजिटिव पाए गए लोगो का सैंपल झंझारपुर में ही लिया गया। गोधनपुर के 24 वर्षीय युवक 10 मई को दिल्ली से मार्फत स्पेशल ट्रेन आये। सुखेत के 48 वर्षीय 12 मई को दिल्ली से ट्रेन से आये थे। चौड़ा महरैल के 43 वर्षीय 13 मई को मुम्बई से स्पेशल ट्रेन से आया था। इसी गांव का 41 वर्षीय 10 मई को दिल्ली से आये थे।

नौ सैंपल में से दो मिले पॉजिटिव:

फुलपरास। प्रखंड मुख्यालय में बने क्वॉरंटाइन केंद्र से पिछले दिनों भेजे गए 9 लोगों के सैंपल में से दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव आने से क्वारंटाइन केंद्र में अवासन कर रहे लोगों में जहां पर दहशत व्याप्त है वहीं प्रशासन में भी हलचल तेज हो गई है। रविवार देर रात डीएम द्वारा जारी लिस्ट में इन दोनों की नाम आने के बाद सभी की सांस फूलने लगी। सभी एक-दूसरे से संक्रमित लोगों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश में जुट गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें