फार्मर रजिस्ट्री कार्ड बनाने में अव्वल स्थान प्राप्त होने पर कृषि मंत्री ने डीएओ को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत जिला ने डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाने में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में 184319 किसानों का आईडी कार्ड बना है, और अभियान 30 जून तक जारी रहेगा।

फार्मर रजिस्ट्री कार्ड बनाने में अव्वल स्थान प्राप्त होने पर कृषि मंत्री ने डीएओ को किया सम्मानित

रहिका,निज संवाददाता। एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाने में राज्य स्तर पर जिला का अव्वल स्थान प्राप्त होने पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। इससे पूर्व डीएम आनंद शर्मा को भी राज्य सरकार ने सम्मानित किया था। जिला कृषि पदाधिकारी श्री चौधरी ने सम्मानित होने पर कृषि विभाग से संबंधित सभी कर्मियों को पूरी निष्ठा एवं लगन से काम करने के लिए धन्यवाद दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी को सम्मान प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर जिले के सभी प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, बीटीएम, एटीएम एवं किसान सलाहकारों ने शुभकामना एवं बधाई संदेश दिया है।

जिले में 184319 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बना है। फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाने का मिशन मोड अभियान 30 जून तक जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।