Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsAditya Raj Selected Again for Bihar Under-23 Cricket Team Bringing Joy to Jhajharpur

आदित्य राज बिहार अंडर 23 में चयनित

झंझारपुर के शिक्षक दंपति के पुत्र आदित्य राज का चयन दूसरी बार अंडर-23 बिहार क्रिकेट टीम में हुआ है। आदित्य आल राउंडर हैं और पिछले साल भी अंडर-23 टीम में चुने गए थे। उनके चयन से जिले में खुशी की लहर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीMon, 13 Oct 2025 12:05 AM
share Share
Follow Us on
आदित्य राज बिहार अंडर 23 में चयनित

झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर के शिक्षक दंपति के पुत्र आदित्य राज का चयन अंडर-23 बिहार क्रिकेट टीम में दूसरी बार हुआ है। आदित्य आल राउंडर हैं। इनके चयन से जिले सहित अनुमंडल के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की लहर है। आदित्य के पिता शिक्षक दंपति अरुण कुमार, माता शिक्षिका इंदु ने पुत्र आदित्य के चयन के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव सहित तमाम पदाधिकारी और मधुबनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी को धन्यवाद दिया है। पिता अरुण कुमार ने बताया कि आदित्य का चयन पिछले साल भी अंडर 23 टीम हुआ था और उससे पहले अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भी हुआ था।

पिछले साल अंडर 19 में टूर्नामेंट दो बार नाबाद रहते हुए 180 रन एवं 17 विकेट लिया था। जिसमें एक बार पांच विकेट भी शामिल है। आदित्य का चयन आनंद गुजरात में सीके नायडू टूर्नामेंट में भी हुआ है। आदित्य ने फोन पर बताया कि बिहार क्रिकेट अंडर-23 में चयन होना बड़ी बात है। आदित्य ने बताया कि उनका सपना है अपनी बेहतर खेल की बदौलत एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हो। इसी विश्वास के साथ वह आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बिहार टीम एक बार फिर से विजयी हो कर आयेगी। आदित्य की बहन खुशबू राज एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है। दूसरी बहन रश्मि राज दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करते हुए यूपीएससी की तैयारी कर रही है। आदित्य के चयन से स्थानीय क्रिकेटर किशोर भंडारी, ललन यादव, शिक्षक विनय यादव, केशव भंडारी सहित कई लोगों ने बधाई दी है।