जिले 85 प्रतिशत अस्पतालों में सुरक्षा के मानक नहीं, खतरे में मरीजों की जान
राम शरण साह मधुबनी,विधि संवाददाता। मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल में आग लगने से छह

राम शरण साह मधुबनी,विधि संवाददाता। मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल में आग लगने से छह लोगों की मौत होने की घटना सामने आने के बाद शहर के सबसे बड़े सदर अस्पताल समेत 12 से अधिक अस्पतालों का हिन्दुस्तान की टीम ने गुरुवार को पड़ताल की। पड़ताल में पाया गया कि 85 फीसदी अस्पतालों में सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं हो रहा है। आग बुझाने वाले फायर एक्सटिंग्विशर का एक्सपायर है। अस्पताल के प्रवेश और निकास अधिकांश अस्पतालों में एक ही है। आईसीयू में एक ही दरवाजा है। जहां मरीज अनहोनी के समय में निकल नहीं सकते हैं। जिले में फायर यंत्र के बिना कई अस्पताल संचालित है।
वहां मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। पड़ताल के दौरान कई अस्पताल ऐसे मिले जहां आग से बचाव के लिए जरूरी यंत्र नहीं था। कुछ अस्पताल में फायर एक्सटिंग्विशर था लेकिन बस दिखावा के लिए। फायर एक्सटिंग्विशर की रिफिलिंग समय पर नहीं होती है। फायर एक्सटिंग्विशर के सहारे आग पर काबू पाना मुश्किल है। अधिकांश अस्पतालों में हाइड्रेंट की व्यवस्था नहीं पाया गया। बहुमंजिला भवन में संचालित अस्पताल के पास भी हाइड्रेंट की व्यवस्था नहीं है। आपातकालीन स्थिति में पास में पानी की व्यवस्था नहीं होने से आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। जान-माल की भारी क्षति होगी। सदर अस्पताल के पुराने दो मंजिला भवन में अग्नि सुरक्षा के लिए निचले तल पर केवल एक फायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था है वह भी अपडेट नहीं है। एक अस्पताल में लगे सिलेंडर के अवलोकन से स्पष्ट प्रतीत होता है कि 9 अक्टूबर 2024 को रिफिलिंग की गई थी। अगला ड्यू डेट 8 अक्टूबर 2025 को निर्धारित है लेकिन अभी तक रिफिलिंग नहीं हुआ। ऐसे कई अस्पताल हैं जिसका फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर है। फायर अलार्म और स्मॉक डिटेक्टर की व्यवस्था का भी अस्पतालों में घोर अभाव दिखा। यहां तक कि सदर अस्पताल के नये भवन को छोड़ दिया जाय तो अन्य भवनों में भी फायर अलार्म नहीं है। अधिकांश प्राइवेट अस्पतालों का भी यही हाल है। भीड़-भाड़ वाले अस्पतालों में भी स्माॉक डिटेक्टर नहीं पाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


