श्रीरामार्चा पूजा का फल हजारों अश्वमेध यज्ञ के समान : मैथिली शरण
मधुबनी में मिथिलांचल हरिनाम संत सम्मेलन का 82 वां अधिवेशन श्रीरामार्चा पूजन के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर पंडित मैथिली शरण ने बताया कि यह पूजा हजारों अश्वमेध यज्ञों के समान फलदायक है। सम्मेलन में कई संत और श्रद्धालु शामिल हुए और प्रवचन का आयोजन शाम चार से रात दस बजे तक होगा।

मधुबनी। मिथिलांचल हरिनाम संत सम्मेलन का 82 वां अधिवेशन मंगलवार को श्रीरामार्चा पूजन के साथ शुरू हो गया। शहर के टाउन क्लब मैदान में विधि विधान से संत सम्मेलन से पूर्व श्रीरामार्चा पूजा की गई। यजमान के रूप में इस बार शहर के ज्योतिषाचार्य डा. सुनील श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी पूनम देवी थी। मौके पर पंडित मैथिली शरण ने कहा कि श्रीरामार्चा पूजा का फल हजारों अश्वमेद्य यज्ञों के समान है। जो व्यक्ति इस महायज्ञ में भाग लेता है, उसके समस्त पाप मिट जाते हैं। कष्टों का निवारण होने के साथ सुख , शांति, समृद्धि, शक्ति और प्रभु सीताराम की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
श्रीरामार्चा पूजा (भगवान शिव द्वारा प्रदत्त) भगवान राम और उनके परिवार की आराधना का एक परम पवित्र अनुष्ठान है, जो हजारों अश्वमेघ यज्ञों के समान पुण्य, सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और कष्टों से मुक्ति प्रदान करता है। यह पूजा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है, मनोकामनाएं पूरी करती है, और नकारात्मकता, ऋण या दुर्भाग्य को दूर करती है। श्रीरामार्चा पूजा सभी मनवांछित फल देने वाली मानी जाती है। मौके पर संत सम्मेलन बोर्ड के प्रबंध सचिव विनय कुमार वर्मा, आनंद जी, डब्ल्लू जी, नरेन्द्र नारायण सिंह निराला सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु थी।हरदिन शाम चार से रात दस बजे तक होगा प्रवचन:संत सम्मेलन बोर्ड के प्रबंध सचिव विनय कुमार वर्मा ने बताया कि हरदिन शाम चार बजे से रात दस बजे तक संत-महात्माओं का प्रवचन होगा। उन्होंने बताया कि संत सम्मेलन में भाग लेने सिमरिया के तुलसीपीठाधीश्वर विष्णुदेवाचार्य बाल व्यासजी महाराज पहुंच चुके हैं। उड़ीसा के उत्कल पीठाधीश्वर जगतगुरू रामप्रिय दास, श्रीराम कथा कुंज अयोध्या के आचार्य अनंत विभूषित देश के ख्यातिप्राप्त संत श्रीरामानंद दास जी महाराज, वाराणसी से डॉ जनार्दन दीक्षित, अयोध्या के लवकुश शास्त्री, चित्रकुट की मानस मोहिनी संध्या तिवारी, वृंदावन के गोपी रमण दास सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से कई साधु संत पहुंचने वाले हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


