Madhubani News: नगर निगम में हर्षोंल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हिन्दुस्तान, मधुबनी
Madhubani News: मधुबनी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर नगर निगम के मेयर अरुण राय ने राष्ट्रीय

Madhubani News: मधुबनी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर नगर निगम के मेयर अरुण राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई। मौके डीएम आनंद शर्मा उप महापौर अमानुल्लाह खान, कई नगर पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मेयर ने कहा कि स्वच्छता, जलापूर्ति और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर हम विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे। कार्यक्रम देशभक्ति नारों के साथ संपन्न हुआ।


