मारपीट में वृद्ध का सिर फोड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार
झंझारपुर में आपसी विवाद के चलते 70 वर्षीय राम अवतार चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि गणेशी यादव, उमेदि यादव और नीलकमल यादव ने उन पर ईंट से हमला किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना को लेकर नगर परिषद वार्ड संख्या पांच निवासी 70 वर्षीय राम अवतार चौधरी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि गणेशी यादव, उमेदि यादव एवं नीलकमल यादव ने उन पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेशी यादव एवं नीलकमल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान ईंट का प्रयोग किया गया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


