ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीविश्व शांति दिवस के रूप में मनाया 54वां स्मृति दिवस

विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया 54वां स्मृति दिवस

रहिका, निज संवाददाता। नगर के लहेरियागंज स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र...

विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया 54वां स्मृति दिवस
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSat, 21 Jan 2023 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

रहिका, निज संवाददाता। नगर के लहेरियागंज स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के स्वदर्शन भवन परिसर में दादा लेखराज ब्रह्मा बाबा का 54वां पुण्य स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस रूप में मनाया गया। सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी संगीता बहन ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक दादा लेखराज ने विश्व में शांति का अग्रदूत बनकर 143 देशों में आध्यात्मिक क्रांति का संदेश का अभियान चलाया। भोलेनाथ शिव परमात्मा ने प्रजापिता के मुखारविन्द से दिव्य गुणों से विभूषित करने के लिए शांति, पवित्रता, धेर्यता, सहनशीलता, संतुष्टता जैसे मानवीय मूल्यों को सहजता से धारण करने का ज्ञान दिया। उन्होंने मानव को विकारों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए राजयोग से काम, क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार, आलस जैसे दुर्गुणों पर विजय प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया। वरिष्ठ ब्रह्माकुमार ब्रजराज भाई प्रजापिता ब्रह्मा के पद चिन्ह पर चलने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने प्रजापिता ब्रह्मा के समान गुण धारण करने का संकल्प लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े