ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीअभियान बसेरा से 51 विस्थापितों को मिला पर्चा

अभियान बसेरा से 51 विस्थापितों को मिला पर्चा

प्रखंड के बरियरवा प्लस टू जयदेव सल्हैता उच्च विद्यालय में सीएम के कार्यक्रम में बाढ़ से विस्थापित झंझारपुर प्रखंड के नरुआर उसराहा टोला के 51 लाभुकों को जमीन बंदोबस्ती का पर्चा दिया गया। इन परिवारों को...

अभियान बसेरा से 51 विस्थापितों को मिला पर्चा
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 17 Nov 2019 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के बरियरवा प्लस टू जयदेव सल्हैता उच्च विद्यालय में सीएम के कार्यक्रम में बाढ़ से विस्थापित झंझारपुर प्रखंड के नरुआर उसराहा टोला के 51 लाभुकों को जमीन बंदोबस्ती का पर्चा दिया गया। इन परिवारों को अभियान बसेरा के तहत बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया। पर्चा मुन्नी देवी, कुसुम देवी, रेखा देवी, शोभा देवी, अनीता देवी सहित अन्य को प्रदान किया गया। कुल 31 परिवारों के 51 लाभुकों को भू-बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया। यह सभी परिवार फिलहाल विस्थापित होकर नरुआर आईबी पर शरण लिए हुए हैं। मालूम हो कि इस वर्ष जुलाई में आई कमला बलान की विनाशकारी बाढ़ में इन परिवारों के घर कट गए थे। राजस्व शाखा के स्टॉल पर झंझारपुर के बीडीओ सह सीओ नलिनी कुमारी सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी थे। जबकि पर्चा वितरण के मौके पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एडीएम दुर्गानंद झा, एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी, फुलपरास एसडीओ गणेश कुमार, झंझारपुर डीसीएलआर नंद किशोर चौधरी, झंझारपुर बीडीओ नलिनी कुमारी सहित अन्य अधिकारी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें