490 बोतल शराब के साथ सात गिरफ्तार, चार बाइक जब्त

Oct 18, 2024 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बेनीपट्टी और अरेर थाना क्षेत्र में अलग-अलग छापेमारी में 490 बोतल शराब के साथ सात धंधेबाज गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार बाइक जब्त की हैं। सभी आरोपियों को...

490 बोतल शराब के साथ सात गिरफ्तार, चार बाइक जब्त

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी एवं अरेर थाना क्षेत्र में अलग-अलग की गई छापेमारी में 490 बोतल शराब के साथ सात धंधेबाजों को गिरफ्तार कर चार बाइक जब्त की गई है। बेनीपट्टी थाना के कटैया गांव के बिट्टु यादव एवं चहुटा गांव के धर्मदेव यादव को एक बाइक से बोरी में बंद कर ले जा रहे 45 बोतल शराब के साथ नंदी भौजी चौक के निकट गिरफ्तार किया गया है। वहीं अरेर थाना क्षेत्र के अरेर हुसैन मंदिर से नागदह जाने वाली रास्ते में जयनगर शिलानाथ गांव के भोगी पासवान एवं सूरज पासवान, बैरा गांव के वीरेंद्र साफी एवं बरही गांव के मुकेश कुमार यादव एवं भोला यादव को गिरफ्तार किया गया है। ये पांचो धंधेबाज तीन बाइक से बोरी में 450 बोतल नेपाली शराब लेकर नागदह गांव की ओर से आ रहे थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नेहा निधि ने बताया कि सभी गिरफ्तार धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।