ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी विशेष अभियान में 49 लोगों की गिरफ्तारी

विशेष अभियान में 49 लोगों की गिरफ्तारी

विभिन्न कांडों के आरोपितों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को चलाए गए विशेष अभियान में 49 लोग पकड़े गए। एक देसी पिस्टल, मैगजीन एवं कारतूस भी बरामद किया गया। एसपी डॉ सत्यप्रकाश में यह जानकारी...


विशेष अभियान में 49 लोगों की गिरफ्तारी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSat, 06 Jun 2020 10:07 AM
ऐप पर पढ़ें

विभिन्न कांडों के आरोपितों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को चलाए गए विशेष अभियान में 49 लोग पकड़े गए। एक देसी पिस्टल, मैगजीन एवं कारतूस भी बरामद किया गया। एसपी डॉ सत्यप्रकाश में यह जानकारी देते हुए कहा कि 30 लोग विभिन्न कांडों में आरोपित थे। अन्य लोगों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। सौ से अधिक झंझारपुर में 7 लोग गिरफ्तार किए गए। एसपी ने समकालीन अभियान में अधिक गिरफ्तारी के लिए झंझारपुर, लौकहा, ललमनिया, पंडोल एवं सकरी थानाध्यक्ष की प्रशंसा की। अन्य थानेदारों को आगे बेहतर करने के लिए निर्देश दिया। एसपी ने बताया अपराधियों एवं कोर्ट से फरार चल रहे वांछितों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने थानाध्यक्षों को इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।

भिट्ठी गोली कांड में दो और गिरफ्तार:

मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर भिट्ठी गांव में फायरिंग व हत्या मामले में दो और लोग गिरफ्तार किए गए हैं। नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि दरभंगा जिले के सदर थाना अंतर्गत सुंदरपुर गांव के मनीष झा एवं एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

शराब व बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:

हरलाखी। हरलाखी थाना पुलिस ने 90 बोतल नेपाली देसी शराब व एक बाइक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के दतवार गांव निवासी रंजीत महतो वह सतेर गांव निवासी कैलाश पासवान के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों तस्कर बाइक पर 90 बोतल शराब लेकर विशौल गांव के रास्ते खजौली के तरफ जा रहा था। जिसे स्थानीय चौकीदार जीबछ महतो ने पकड़कर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना के एसआई तालिब खां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व दोनों तस्कर को हिरासत में लेकर शराब व बाइक को जब्त कर लिया। इस बाबत हरलाखी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चौकीदार के लिखित प्रतिवेदन पर दोनों शराब तस्कर के विरुद्ध मद्य निषेद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें