ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी48 वीं जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आज

48 वीं जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आज

48 वीं जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चे दैनिक जीवन में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के महत्व को समझ सकेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसका...

48 वीं जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आज
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 05 Mar 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

मधुबनी, निज संवाददाता

48 वीं जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चे दैनिक जीवन में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के महत्व को समझ सकेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसका आयोजन रीजनल सेकेन्डरी स्कूल में पांच मार्च को होगा। इस विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी शुक्रवार को 10 बजे दिन से आयोजित किया गया है।

प्रदर्शनी का मुख्य विषय दैनिक जीवन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का कार्यान्वयन है। इससे अतिरिक्त उप विषय भी हैं। जिस पर नौवीं वर्ग के छात्र छात्रा चार्ट, मॉडल एवं परियोजना रिपोर्ट के साथ भाग लेंगे। एग्रीकल्चर और आर्गेनिक फॉर्मिंग, स्वास्थ्य, हाइजीन और सेेनेटाइजेशन को उपविषय में शामिल किया गया है। इसमें बेस्ट मैनेजमेंट, औद्योगिक विकास, तकनीकी क्रांति, मैथेमेटिकल मॉडलिंग और अन्य को भी इसमें शामिल किया गया है। निदेशक राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश के आलोक में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नवीन कुमार ठाकुर ने सभी उच्च विद्यालय और संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिया है। आदेश में बताया गया है कि पंजीयन शुल्क के रूप में 100 भी जमा करेंगे। उन्होंने सभी उत्क्रमित उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय एवं परियोजना बालिका विद्यालय को निर्देश दे चुके हैं। डीपीओ ने पत्र के माध्यम से कहा है कि पत्र के आलोक में कार्यक्रम में निश्चित रूप से पंजीयन एवं भागीदारी सुनिश्चित करे। कार्यक्रम प्रभारी संतोष कुमार मिश्र चुन्नू ने बताया कि इसमें से चयनित छात्र छात्रा राज्य स्तर पर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में स्कूल के निदेशक डा. आरएस पांडेय, प्रधानाचार्य मनोज कुमार झा, ई. परिमल प्रत्युष के सहयोग से इसे व्यापक बनाने की कवायद चल रही है। इस कार्यक्रम में सहभागी बनकर छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरूचि पैदा करने की पहल हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें