ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीराजनगर के खेल मैदान में बनेगा 2850 फीट जॉगिंग ट्रैक

राजनगर के खेल मैदान में बनेगा 2850 फीट जॉगिंग ट्रैक

राजनगर खेल मैदान के चारों ओर पैदल पथवे बनाया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई...

राजनगर के खेल मैदान में बनेगा 2850 फीट जॉगिंग ट्रैक
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 10 Mar 2019 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

राजनगर खेल मैदान के चारों ओर पैदल पथवे बनाया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इसी कवायद के तहत सहायक समाहर्ता सह राजनगर के बीडीओ-सीओ कुमार गौरव व सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह ने स्थानीय मुखिया रामकुमारी देवी व सविता चौधरी के साथ मिलकर रविवार को पैदल पथवे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मौके पर सहायक समाहर्ता व सदर एसडीओ सहित सभी आगत अतिथियों का पाग-दोपट्टा से स्वागत किया गया। वहीं दोनों आलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आम लोगों को स्वास्थ्य लाभ के लिए सुबह-शाम घूमने-टहलने के ख्याल से इस पैदल पथवे का निर्माण किया जा रहा है ताकि शहर के हिसाब से यहां के लोग भी यहां आकर घूम-टहल सके। जिलेभर में अपने तरह की यह पहली योजना है। सुविधा के ख्याल से पथवे के हर सौ फीट की दूरी पर बैठने के लिए कंक्रिट बेंच बनाया जाएगा। इसके अलावा छांव के लिए किनारे में पौधारोपण भी किया जाएगा। 2850 फीट लंबी इस योजना को मनरेगा योजना मद से किया जाएगा। पथवे 6 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। इसके लिए 27 लाख 40 हजार अनुमानित लागत की योजना तैयार की गई है। चूंकि यह खेल मैदान सतघारा व चिचरी कानूनगो पंचायत के बीच में पड़ता है। इसलिए योजना का आधा भाग चिचरी कानूनगो को एवं आधा भाग सतघारा पंचायत करने की जिममेदारी दी गई है। शिलान्यास समारोह का संचालन पंसस मृत्युंजय कुमार कुंदन ने किया। मौके पर पीओ कौशल किशोर सिंह, पूर्व उपप्रमुख गोपाल प्रसाद धिरासारिया, पंसस साधू पासवान, प्रेमशेखर झा, संजय कुशवाहा, विनोद सर्राफ, मुखिया प्रतिनिधि नुनू दास, दिलीप पासवान व मनरेगा जेई शशि कुमार, पीआरएस, अरुण पासवान, अशोक कुमार व प्रवीण कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें