ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी 1931 परिवारों के घर पहुंचाया जाएंगा नल का जल

1931 परिवारों के घर पहुंचाया जाएंगा नल का जल

बेनीपट्टी के ब्रह्मपुरा में नीर निर्मल परियोजना के तहत 4 करोड़ 24 लाख 61 हजार 300 रूपये की लागत से निर्मित हर घर नल का जल योजना का उद्घाटन पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने सोमवार को किया। इस परियोजना...



1931 परिवारों के घर पहुंचाया जाएंगा नल का जल
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 01 Sep 2020 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बेनीपट्टी के ब्रह्मपुरा में नीर निर्मल परियोजना के तहत 4 करोड़ 24 लाख 61 हजार 300 रूपये की लागत से निर्मित हर घर नल का जल योजना का उद्घाटन पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने सोमवार को किया। इस परियोजना से एक से 13 वार्डों तक 1931 परिवारों के घरों में शुद्ध जल पहुंचाए जाएंगे। जिसके लिए 21 हजार मीटर पाईप लाइन बिछायी गई है। परियोजना विश्व बैंक के सहायता से पूर्ण किया गया है। वार्ड तीन में बने जलमीनार का स्विच देकर मंत्री ने जलापूर्ति की शुरूआत की। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद इस योजना को यहां लाना संभव हो पाया है। उन्होने कहा कि पांच साल के संरक्षण की यह योजना है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को ठीक करना संवेदक का दायित्व होगा। जलापूर्ति की समय सीमा निर्धारित की गई है। उन्होने कांगे्रस और राजद के महागठबंधन पर करारा चोट करते हुए कहा कि जिसने बिहार को डूबोने का काम किया है आज वह बिहार के नीतीश कुमार और सुशील मोदी की सुशासन की सरकार पर प्रश्न उठा रहा है। जिसने 28 वर्ष की उम्र में करोंड़ो की संपति का मालिक बन गया सह आज आर्थिक समानता की बात कर रहा है। मंत्री ने कहा कि नीतीश-मोदी की सरकार में जो गलत करेगा उसे जेल जाना ही होगा। मौके पर पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, विमल कुमार झा, शैलेंद्र झा, प्रो मदन लाल कर्ण, बबलू गुप्ता, इंद्रकांत झा, लाल सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें