ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीलौकही में 156 बोतल शराब बरामद

लौकही में 156 बोतल शराब बरामद

एसएसबी करियौत कैम्प के जवानों ने करियौत बोन टोल के निकट रविवार को 156 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। यह बोरियों में पैक कर रखा था। यह जानकारी नारी...

लौकही में 156 बोतल शराब बरामद
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 14 Jun 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

लौकही , एक संवाददाता

एसएसबी करियौत कैम्प के जवानों ने करियौत बोन टोल के निकट रविवार को 156 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। यह बोरियों में पैक कर रखा था। यह जानकारी नारी कैम्प के सहायक कमांडेंट रोहित कुमार बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि जवानों को यह सफलता करियौत बोन टोल के पीलर संख्या 234 के करीब मिली।

धंधेबाज जवानों को देख शराब से भरी बोरियों को छोड़ भागने में सफल रहा। जब्त शराब को पुलिस के हवाले कर दी गई। थानाध्यक्ष रामचन्द्र चौपाल ने बताया कि कांड दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

लदनियां में शराब मामले में तीन धराये, जेल : थाना पुलिस ने शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में महुआ के चन्द्रदीप कामत, रामभरोस राम व पिपराही के अशोक पूर्वे शामिल हैं। इन्हें न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संध्यागश्ती पर निकली पुलिस टीम ने शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर आठ लीटर शराब के साथ महुआ गांव के उक्त दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार किया। भगवतीपुर के बगल स्थित त्रिशूला नदी के किनारे से तीस बोतल शराब जब्त की। पुलिस की आहट पाकर धंधेबाज भागने में सफल रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें