जदयू का एनडीए के साथ नेचुरल एलाइंस : संजय झा
झंझारपुर। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि जदयू का एनडीए के...

झंझारपुर। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि जदयू का एनडीए के साथ नेचुरल एलाइंस है। यह सहज लगता है और आगे भी इसी सहजता से बना रहेगा। उनका अपने पैतृक गांव अररिया संग्राम में भव्य स्वागत किया गया। सोमवार के सुबह से ही उनके आवास पर लोगों से मिल रहे थे। पूर्णिया उपचुनाव में जनसंपर्क के बाद वापसी के क्रम में वे जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ी जवाबदेही दी है। जवाबदेही को पूरा करने में लग गए हैं। विधानसभा चुनाव अगले वर्ष है। उन्होंने दावा किया कि बीते लोकसभा चुनाव में विधानसभा की कुल 243 सीट में से एनडीए 177 पर लीड की है। जो विधानसभा के रिजल्ट की तरफ इशारा करती है। उन्होंने दावा किया कि 2010 में एनडीए को 206 सीट मिली थी। 2025 के चुनाव में हम इससे आगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया व अन्य माध्यमों में खूब प्रचार किया जा रहा था कि 250 से 300 सभा की है। जनता ने ऐसे सभा करने वाले नेताओं को सबक सिखा दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार सरकार की बदौलत विकास हुआ है। संजय झा ने बिहार राज्य के पैकेज के सवाल पर कहा कि बिहार के विकास पर पीएम नरेंद्र मोदी की विशेष नजर है। हर दृष्टिकोण से विकसित हो रहा है। शब्दों के भ्रम जाल में न जाए। काम को देखें।
नीतीश कुमार के कारण हुआ है विकास
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर बिहार में बाढ़ की समस्या नेपाल से आती है। वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद इस पर बनी कमेटी अपना काम कर रही है। हम भी कमेटी के संपर्क में हैं। उनके साथ उनके आवास पर पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व प्रमुख अनूप कश्यप, जिलाध्यक्ष फुले भंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव, सुनील बर्णवाल, अजय टिबरेवाल, सोनू मारवाड़ी, कमलेश झा,अशोक झा, मुरारी झा, विपिन कुमार गांधी, रितेश राय सहित दर्जनों लोग थे। सुबह के समय सांसद रामप्रीत मंडल भी सहित कई दिग्गज नेता यहां पहुंचे हुए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।