Hindi NewsBihar NewsMadhubani District assembly results Harlakhi, Benipatti, Khajauli, Babubarhi, Bisphi, Madhubani, Rajnagar, Jhanjharpur,
Madhubani District Result: मधुबनी में NDA ने एकतरफा 10 में 9 सीट जीती, MGB को केवल एक

Madhubani District Result: मधुबनी में NDA ने एकतरफा 10 में 9 सीट जीती, MGB को केवल एक

संक्षेप:

Madhubani District Seats Overall Results: मधुबनी जिले की हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास और लौकहा कुल 10 विधानसभा सीटों में से नौ पर एनडीए को जीत मिली है। एक सीट महागठबंधन के राजद के पास आई है। 

Nov 15, 2025 11:14 am ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Madhubani District Seats Overall Result: मधुबनी जिले की हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर (SC), झंझारपुर, फुलपरास और लौकहा दस विधानसभा सीटों में से एकतरफा जीत एनडीए ने दर्ज की है। दस में से नौ पर एनडीए के प्रत्याशी जीते हैं। एक सीट राजद को मिली है। पिछले विधानसभा चुनाव में 10 में से 8 सीटें एनडीए जीती थी। महागठबंधन (MGB) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। एनडीए गठबंधन से चार सीट जदयू, चार बीजेपी और एक सीट आरएलएम को मिली। झंझारपुर, राजनगर बेनीपट्टी और खजौली में बीजेपी के प्रत्याशियों ने बाजी मारी, जबकि लोकहा, फुलपरास, हरलाखी और बाबूबरही में जेडीयू विजय हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मधुबनी विधानसभा को आरएलएम ने अपनी झोली में कर लिया। दो मंत्री नीतीश मिश्रा और शीला मंडल अपनी सीट बचाने में कामयाब रही, वहीं चार विधायक हरलाखी, बाबूबरही, बेनीपट्टी, खजौली ने भी अपनी सीट को सुरक्षित किया। सबसे अधिक वोट से उधोग मंत्री सह झंझारपुर के बीजेपी प्रत्याशी नीतीश मिश्रा ने जीत दर्ज किया उन्होंने 107958 वोट प्राप्त कर सीपीआई के राम नारायण यादव को 54849 वोट से हराया।

लौकहा विधानसभा में जदयू के सतीश साह ने 111761 मत लाकर राजद के निवर्तमान विधायक भारत भूषण मंडल को 25511 वोटों से हरा दिया।

हरलाखी विधानसभा से जदयू के प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक सुधांशु शेखर ने 85486 वोट लाकर सीपीआई के राकेश कुमार पांडेय को 36236 मत से हरा दिया।

मधुबनी विधानासभा सीट से आरएलएम के एक मात्र प्रत्याशी माधव आनंद ने 97743 वोट लाकर निवर्तमान विधायक समीर कुमार महासेठ को 20768 वोट से पराजीत किया।

फुलपरास विधानसभा सभा से मंत्री शीला कुमारी ने 93677 वोट लाकर कांग्रेस के सुबोध मंडल को 14099 वोट से हराया।

बिस्फी विधानसभा से आरजेडी के आसिफ अहमद ने 100771 मत लाकर निवर्तमान विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को 8107 वोट से पराजित किया।

बेनीपट्टी विधानसभा से भाजपा के विनोद नारायण झा ने 87153 वोट लाकर कांग्रेस के नलिनी रंजन झा को 23932 वोट से मात दिया।

राजनगर विधानसभा सीट से भाजपा के युवा नेता सुजीत कुमार ने 108362 वोट लाकर राजद के विष्णुदेव मोची 42185 वोट से हरा दिया।

बाबूबरही विधानसभा सीट से जदयू से मीना कुमारी ने 98221 वोट लाकर आरजेडी अरूण कुमार सिंह 17568 वोटों से हराया।

खजौली विधानसभा सीट से भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद ने 101151 वोट लाकर राजद के ब्रजकिशोर यादव को 13126 वोट से हरा दिया।

मधुबनी जिले से दो युवा विधायक ने मारी बाजी, सुीत कुमार सबसे युवा चेहरा

मधुबनी जिले से इस बार दो युवका विधायक चुनकर बिहार विधानसभा पहुंचेंगे। दोनों युवा विधायक पहली बार चुनाव लड़े और विधायक बन गए। राजनगर सुरक्षित सीट से एनडीए समर्थित बीजेपी के प्रत्याशी सुजीत कुमार विजयी हुए है वह सबसे कम उम्र(30 वर्ष) के हैं। वहीं बिस्फी विधानसभा सीट से महागठबंधन समर्थित आरजेडी के उम्मीदवार आसिफ अहमद को जीत मिली है वह जिले के दूसरे युवा चेहरा है इनकी उम्र 34 वर्ष है।

शाम पांच बजे तक किस सीट पर कौन आगे

हरलाखी जेडीयू आगे

बेनीपट्टी बीजेपी आगे

खजौली बीजेपी आगे

बाबूबरही जेडीयू आगे

बिस्फी आरजेडी आगे

मधुबनी राष्ट्रीय लोक मोर्चा

राजनगर बीजेपी आगे

झंझारपुर बीजेपी आगे

फुलपरास जेडीयू आगे

लौकहा जेडीयू आगे

सुबह 1.00- हरलाखी: जेडीयू के सुधांशु शेखर 10,374 वोटों से आगे, सीपीआई के राकेश पाण्डेय दूसरे पर

सुबह 12.15- बेनीपट्टी: बीजेपी के विनोद नारायण झा 7,991 वोटों से आगे, नलिनी रंजन झा दूसरे पर

सुबह 11.15- खजौली: बीजेपी के अरुण शंकर प्रसाद 5,001 वोटों से आगे, आरजेडी के ब्रज किशोर यादव दूसरे

सुबह 10.10- बाबूबरही: जेडीयू की मीना कुमारी 8,782 वोटों से आगे, आरजेडी की अरुण कुमार सिंह दूसरे

सुबह 9.45- बिस्फी: आरजेडी के आसिफ अहमद 3,582 वोटों से आगे, बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर दूसरे और निर्दलीय मोहम्मद मोहिउद्दीन तीसरे स्थान पर हैं।

सुबह 8.45-बिस्फी से भाजपा के हरिभूषण ठाकुर आगे

सुबह 8.30 बजे- पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम भी खुलना शुरू। पोस्टल बैलेट में एनडीए के प्रत्याशी आगे।

सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे।

पिछले चुनाव में NDA में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 5 सीटें और जनता दल यू (JDU) को 3 सीटें मिली थीं। हरलाखी में सुधांशु शेखर (JD(U)) ने जीत दर्ज की थी। बेनीपट्टी में विनोद नारायण झा (BJP) जीते। खजौली में अरुण शंकर प्रसाद (BJP) और बाबूबरही में मीना कुमारी JD(U) को जीत मिली। बिस्फी में हरिभूषण ठाकुर (BJP) और मधुबनी में समीर कुमार महासेठ (RJD) जीते। राजनगर (SC) में रामप्रीत पासवान (BJP) और झंझारपुर में नीतिश मिश्रा (BJP) जीते। फुलपरास में श्रुति कुमारी JD(U) और लौकहा में भरत भूषण मंडल (RJD) जीते थे।