ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराग्वालपाड़ा में सांप के डसने से युवक की मौत

ग्वालपाड़ा में सांप के डसने से युवक की मौत

प्रखंड के शाहपुर संथाली टोला के वार्ड छह में सोमवार को जहरीला सांप के डंसने से युवक अनिल मरांडी (23 वर्ष) की मौत हो गयी। पीड़ित परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक के पिता मोतीलाल मरांडी ने बताया कि घर...

ग्वालपाड़ा में सांप के डसने से युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराTue, 02 Oct 2018 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के शाहपुर संथाली टोला के वार्ड छह में सोमवार को जहरीला सांप के डंसने से युवक अनिल मरांडी (23 वर्ष) की मौत हो गयी। पीड़ित परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक के पिता मोतीलाल मरांडी ने बताया कि घर के पीछे बैगन की फसल को मुर्गे से बचाने के लिए खेत के चारों ओर मछली पकड़ने वाले जाल से घेराबंदी की गयी थी। संयोगवश एक जहरीला नाग जाल में फंस गया।

लगभग साढ़े 9 बजे सुबह जाल हटाने के क्रम में सांप ने डंस लिया। घटना के बाद अस्पताल ले जाने की बजाए झाड़-फूंक की जाने लगी। हालत बेकाबू होता देख दोपहर बाद उसे अस्पताल ले गए लेकिन, वहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों ने सांप को पकड़ लिया। घटना से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। मृतक की मां मंझली देवी जवान बेटे की मौत से सदमे में हैं। बुढ़ापे का सहारा छीन जाने से परिजनों का विलाप थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना से परिवार में मातम की स्थिति है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें