Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsWoman Ward Member Dies in Hit-and-Run Accident in Murli Ganj
अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला वार्ड सदस्य की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला वार्ड सदस्य की मौत

संक्षेप:

मुरलीगंज में शनिवार सुबह एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार महिला वार्ड सदस्य बेचो देवी की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से...

Sep 07, 2025 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि ।मुरलीगंज- बिहारीगंज एसएच 91 पर भेलाही गांव के पास शनिवार की सुबह करीब सात बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक महिला वार्ड सदस्य की मौत हो गयी। हादसे में महिला की मौत होने से परिवार के लोगों में मातम पसर गया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। बताया गया कि दग्घिी वार्ड सात निवासी रमेश साह की पत्नी बेचो देवी (55) अपने छोटे पुत्र नीतीश कुमार के साथ बाइक से कोल्हायपट्टी डुमरिया से अहले सुबह घर लौट रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान भेलाही के पास अज्ञात वाहन से बाइक में ठोकर लग गयी। दुर्घटना के बाद चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना से एसआई शिवानी कुमारी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर वार्ड सदस्य बेचो देवी की मौत पर वार्ड सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।