सिंहेश्वर में गेहूं की शानदार पैदावार, रबी फसल कटनी प्रयोग में बेहतर उत्पादन के संकेत
सिंहेश्वर प्रखंड में रबी फसल कटनी के कार्यक्रम में गेहूं की अच्छी पैदावार देखी गई। लालपुर सरोपट्टी में किसान बैधनाथ झा के खेत से प्रति हेक्टेयर 43.77 क्विंटल उत्पादन हुआ। कृषि अधिकारियों ने बताया कि किसानों की मेहनत और तकनीकी सहायता के कारण यह सफलता मिली। जजहट सबैला पंचायत में भी बेहतर परिणाम सामने आए।

सिंहेश्वर। निज संवाददाता। सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र में रबी फसल कटनी को लेकर आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यक्रमों में गेहूं की बेहतर पैदावार सामने आई है। यह आयोजन राज्य स्तरीय फसल कटनी योजना के तहत जिला प्रशासन की निगरानी में किया गया, जिसका उद्देश्य वास्तविक उत्पादन का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करना है। :::लालपुर सरोपट्टी में 43.77 क्विंटल/हेक्टेयर उत्पादन::ग्राम पंचायत लालपुर सरोपट्टी के राजस्व ग्राम लालपुर में किसान बैधनाथ झा के खेत में फसल कटनी प्रयोग किया गया। 10 मीटर × 5 मीटर (50 वर्गमीटर) क्षेत्र में कुल 21.885 किलोग्राम गेहूं उत्पादन दर्ज किया गया, जो प्रति हेक्टेयर 43.77 क्विंटल के बराबर है।
यह आंकड़ा क्षेत्र में अच्छी पैदावार का संकेत देता है।इस मौके पर शिवनारायण राउत, रितेश रंजन, मनोज कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, कृषि समन्वयक और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अंगद साह की भी उपस्थिति रही।जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिवनारायण राउत ने इस उत्पादन को उत्साहजनक बताते हुए किसानों की मेहनत और अनुकूल मौसम को इसका मुख्य कारण बताया। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम कुमार ने कहा कि किसानों को लगातार तकनीकी सलाह और फसल प्रबंधन की सहायता दी जा रही है, जिससे उत्पादन में सुधार हो रहा है।किसानों की मेहनत और तकनीकी सहयोग का असरकृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में बेहतर प्रबंधन, उन्नत कृषि तकनीकों के उपयोग और अनुकूल मौसम के कारण इस वर्ष गेहूं की पैदावार अच्छी हुई है। किसानों को समय-समय पर दी जा रही सलाह और सहायता का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।:::जजहट सबैला पंचायत में भी बेहतर परिणाम::वहीं जिले में कार्य वर्ष 2025-26 के तहत दूसरी कटनी प्रयोग जजहट सबैला पंचायत के मजरहट मौजा में किसान अपलेश कुमार के खेत में किया गया। इस प्रयोग में 50 वर्गमीटर क्षेत्र से 17.850 किलोग्राम गेहूं उत्पादन प्राप्त हुआ, जो प्रति हेक्टेयर 35.7 क्विंटल के बराबर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


