भीबीजीरामजी योजना को लेकर कर्मियों को दिए निर्देश
कुमारखंड के मनरेगा कार्यालय में एक साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और नए भीबीजीरामजी योजना की चर्चा की गई। पीओ अभिषेक आनंद ने ईकेवाईसी प्रक्रिया को प्राथमिकता देने और पौधरोपण अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सभी रोजगार सेवकों को अपने पंचायत के जॉब कार्डधारी मजदूरों का ई-केवाईसी पूरा करने का निर्देश दिया गया।

कुमारखंड ,निज संवाददाता । प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में सोमवार को जेई, पीटीए, रोजगार सेवक सहित सभी कर्मियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई । मनरेगा पीओ अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में पीओ ने कहा कि युक्त धारा पोर्टल के तहत सभी 21 पंचायत के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 को लेकर नयी भीबीजीरामजी योजना प्रविष्ठ (अपलोड) किया गया है उसकी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य को पूरा कर लेना है। मौके पर ईकेवाईसी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पीओ अभिषेक आनंद ने पंचायत में किए गए कार्य योजना का जिओ टेग कर 3 दिनों के अंदर पेंडिंग फाइलों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पीआरएस को निर्देश देते हुए कहा कि एक अप्रैल से नयी भीबीजीरामजी योजना लागू गयी है। उन्होंने कहा कि जो भी छुटा हुआ ईकेवाईसी सभी रोजगार सेवक अपने अपने पंचायत के छूटे जॉब कार्डधारी मजदूरों का ई-केवाईसी शतप्रतिशत पूरी करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पंचायतों में पौधरोपण अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधे का सही से देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया हैं। बैठक में नया लागू भीबीजीरामजी योजनाओं से संबंधित विशेष चर्चा की गई। मौके पर जेई मुकेश कुमार मुकुंद, पीटीए आशीष कुमार व शैलेश कुमार, लेखापाल मरगूब आलम, रोजगार सेवक फन्नु कुमार , सुभाष कुमार सुमन, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अमर कुमार गांगुली, अशोक कुमार रजक, नीरज कुमार, सुनील कुमार, परमानंद कुमार, मनोज कुमार गुप्ता ,जगत पासवान, नितेश कुमार, पवन कुमार, आनंद कुमार राजु, मो सौहेल नसीम, कार्यपालक सहायक आशुतोष कुमार झा, रवि कुमार, बीएफटी अरविंद कुमार, बबलू कुमार, रीना कुमारी, डाटा ऑपरेटर मिथिलेश कुमार, प्रवीण कुमार सहित अन्य मनरेगा कर्मी मौजूद थे।फोटो केएमडी4- कुमारखंड मनरेगा आफिस में कर्मी व पीआरएस की आयोजित बैठक में निर्देश देते पीओ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


