Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsVillagers Struggle with Unfinished Road in Bishanpur Kodlahi Demand Immediate Construction
पक्की सड़क नहीं बनने से ग्रामीण व राहगीरों को होती है परेशानी

पक्की सड़क नहीं बनने से ग्रामीण व राहगीरों को होती है परेशानी

संक्षेप:

कुमारखंड के बिशनपुर कोड़लाही में कच्ची सड़क की अनुपस्थिति से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मुख्य मार्ग पंचायत के वार्ड सात के लिए है, जो दशकों से नहीं बना। बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके।

Jan 11, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

कुमारखंड ,निज संवाददाता। प्रखंड के बिशनपुर कोड़लाही की जनप्रतिनिधियों द्वारा अपेक्षित कच्ची सड़क नहीं बनने से यहां के ग्रामीण एवं राहगीरों को आए दिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क पंचायत के वार्ड सात के लोगों के लिए आने जाने का मुख्य मार्ग है, जो स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन की उदासीनता के कारण दशकों से नहीं बन पा रहा है। जिसके चलते खासकर बरसात के दिनों में इस होकर चलना मुश्किल हो जाता है। जबकि यह आधा किलोमीटर कच्ची सड़क प्रधानमंत्री पक्की सड़क रोड़ नंबर 18 से मिलती है। जो बेलारी, सकरपुरा होते हुए जिला मुख्यालय तक जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पंचायत के पूर्व मुखिया इंद्रदेव यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह, शिक्षाविद अरविंद कुमार सिंह, विद्यानंद सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष पप्पू यादव, श्लोक कुमार सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि कच्ची सड़क बन जाने से वार्ड में बसे हजारों लोगों का प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से आने जाने का मार्ग आसान हो जाएगा। इस कच्ची सड़क के पक्कीकरण नहीं होने से गांव में रहने वाले हजारों लोगों की आबादी को आवागमन की असुविधा का दंश झेलना पड़ता है। आजादी के 78 साल बितने के बाद भी खुद को आजाद महसूस नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण नहीं होने से स्कूल जाने वाले बच्चों, प्रखंड व जिला मुख्यालय आने जाने वाले आमलोगों, दो व चार पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में पीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि स्थल जांच कर स्थानीय जनप्रतिनिधि से बात कर संभव होने पर इसके पक्की सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।