
ट्रांसफार्मर से तेल चोरी मामले में केस दर्ज
सिंहेश्वर के रूपौली वार्ड सात में एक ट्रांसफार्मर से सवा लाख रुपए की तेल चोरी का मामला सामने आया है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अभियंता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि तेल चोरी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सिंहेश्वर। थाना क्षेत्र के रूपौली वार्ड सात में ट्रांसफार्मर से करीब सवा लाख रुपए की तेल चोरी का मामला प्रकाश में आया है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता ने थाना में केस दर्ज करायाहै। कनीय अभियंता अमित कुमार ने कहा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सिंहेश्वर रूपौली, वार्ड 7 में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना के सत्यापन के लिए लाईनमैन के साथ ट्रांसफार्मर का निरीक्षण करने पहुंचे तो यह बात प्रकाश में आया कि उक्त गांव के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हुई है। इस कारण से बिजली आपूर्ति बाधित है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में केस दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




