Madhepura News: परिजनों के रोने की चित्कार से घर में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

Madhepura News: चौसा में टेंट मजदूर बबलू मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों में कोहराम मचा, वहीं परिवार के सदस्यों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोग स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आक्रोशित हैं, क्योंकि घायल मजदूर का समुचित इलाज नहीं हुआ। विधानसभा उपाध्यक्ष ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Madhepura News: परिजनों के रोने की चित्कार से घर में मचा कोहराम

Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में टेंट मजदूर बबलू मेहता की बुधवार की देर रात गोली मारकर हत्या किए जाने से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से गांव का माहोल गमगीन हो गया। गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही मृतक के घर लोगों की भीड़ लग गयी। मृतक मिलनसार स्वभाव का रहने के कारण गांव के लोगों की आंखे भी नम हो गयीं।

हत्या का विवरण

मालूम हो कि रसलपुर धुरिया पंचायत के वार्ड चार कुशवाहा टोला निवासी स्वर्गीय कमलेश्वरी मेहता के पुत्र मृतक बबलू मेहता (42) की हत्या किए जाने से गांव के लोग आक्रोशित हैं। रसलपुर धुरिया पंचायत के वार्ड चार के कलासन कुशवाहा टोला निवासी बबलू मेहता की हत्या किए जाने से उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक की पत्नी सलीता देवी बेहोशी के दौर से गुजर रही है। उसे बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। मृतक अपने पीछे पत्नी सरिता देवी और पुत्र सोनू कुमार व मोनू और पुत्री मानवी रानी को छोड़ गए हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश

चौसा। कलासन बाजार में देर रात टेंट मजदूर बबलू मेहता को गोली मारने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने कहा कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मजदूर को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। समुचित इलाज नहीं होने के कारण उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे भारती लेने से इनकार कर दिया। उनलोगों का कहना है कि वे लोग घायल मजदूर को अपने स्तर से भागलपुर या पूर्णिया के नर्सिंग होम में इलाज करते तो शायद उसकी जान बच सकती थी। मधेपुरा से सहरसा ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग

विश उपाध्यक्ष ने बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग

चौसा। टेंट मजदूर की गोली मारकर मजदूर की हत्या किए जाने के मामले में विधानसभा उपाध्यक्ष ने एसपी से बदमाशों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने दाह संस्कार स्थल से ही एसपी संदीप सिंह से बातचीत कर बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी ने आश्वास्त किया कि 24 घंटे के भीतर मजदूर के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष प्रो. सुजीत मेहता, प्रवक्ता मनोज सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मनिंद्र मेहता, प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू यादव, सरपंच प्रतिनिधि गोपाल यादव, फंक्शंस अभिषेक दत्त उर्फ विक्की सिंह ने भी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बबलू मेहता की हत्या कब हुई?−
बबलू मेहता की हत्या बुधवार की देर रात हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधेपुराMadhepura News: परिजनों के रोने की चित्कार से घर में मचा कोहराम