हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Jan 19, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

गम्हरिया में शनिवार रात एक युवक की बाइक पेड़ से टकरा जाने से मौत हो गई। मृतक 25 वर्षीय बिरजू मुखिया, भवानीपुर का निवासी था। रात करीब 10:15 बजे यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल बिरजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

गम्हरिया, एक प्रतिनिधियाथाना क्षेत्र के चिकनी फुलकाहा पंचायत के बटवा रोड पर शनिवार की रात बाइक के पेड़ से टकराने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के भवानीपुर का रहने वाला था। हादसे की खबर मिलने के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम की स्थिति बनी रही। बताया गया कि सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड 6 निवासी स्वर्गीय रामदेव मुखिया का पुत्र बिरजू मुखिया (25) अपने रिश्तेदार के यहां से वापस अपने घर लौट रहा था। रात करीब पौने 10 बजे बटवा रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष लवकुश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड 6 निवासी बिरजू मुखिया (25) पिता स्वर्गीय रामदेव मुखिया के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शव को देखते परिजनों की चीख- पुकार मच गयी। मृतक पेशे से किसान बताया जा रहा है। थाना अध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।