ड्रैनेज में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

गुरुवार की शाम आलमनगर थाना क्षेत्र के बसनवाड़ा ड्रैनेज में डूबने से 37 वर्षीय मनीष मुखिया की मौत हो गई। वह शौच के लिए गया था और काफी देर तक घर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसे खोजा और रात में उसका शव मिला। उसकी पत्नी और माँ गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

ड्रैनेज में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

आलमनगर एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत बसनवाड़ा ड्रैनेज में गुरुवार की शाम डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव शुक्रवार की सुबह परिजन को सौंप दिया। बताया गया कि बसनवाड़ा वार्ड एक के दुलारचंद मुखिया का पुत्र मनीष मुखिया (37) गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर से कुछ दूरी पर ड्रैनेज के पास शौच करने गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर घर वाले उसे ढूंढने निकले। करीब 11 बजे रात में बसनवाड़ा ड्रैनेज में कुसहा त्रासदी के दौरान बनी बड़ी खाई में उसका शव उपलाता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मनीष की मौत के बाद पत्नी सीता देवी और माता अंजुला देवी गहरे सदमे में है। मृतक मजदूरी कर परिवार चलाता था। घटना की सूचना पर एसआई कमलेश कुमार व दीपक कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना का जायजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। घटना की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि रामानंद सिंह, पूर्व मुखिया अंजनी सिंह, समाजसेवी सुनील कुमार सिंह आदि पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा मद से मिलने वाली सहायता राशि की प्रक्रिया की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।