Madhepura News: सांप के डंसने से युवक की मौत
Madhepura News: मुरलीगंज नगर पंचायत वार्ड 14 में एक युवक, पप्पू कुमार (32), की सांप के डंसने से मौत हो गई। खेती के दौरान विषैले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों की असावधानी और समय पर इलाज न मिलने से उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने के बाद कई प्रयासों के बावजूद युवक की मौत हो गई।

Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत वार्ड 14 में एक युवक की सांप के डंसने से मौत हो गयी। बताया गया कि वार्ड 14 निवासी नथन साह का पुत्र पप्पू कुमार (32) रविवार की रात धान की रोपनी के लिए खेत में पानी छोड़ रहा था। इसी दौरान खेत में रहे एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन शुरू में स्थिति की गंभीरता नहीं समझ सके और इलाज में देरी हो गयी। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी मुरलीगंज लाया गया। डॉ मुकेश पांडेय और डॉ राजेश कुमार ने बताया कि रात करीब एक बजे उसे अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष नुरूल हक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


